फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलेट पेपर से कराओ चुनाव, मैं ईवीएम पर सवाल उठाता रहूंगा : इमरान मसूद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने चुनाव के नतीजों के बाद एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठाएं हैं। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव क्यों नहीं कराए जाते हैं। मैं ईवीएम पर सवाल उठता रहूंगा। उन्होंने बिना नाम ही लिए भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।
रविवार को एक चैनल को दिए एक इंटरव्यू में सांसद इमरान मसूद ने महाराष्ट्र, झारखंड़, उत्तर प्रदेश के उप चुनाव, मध्य प्रदेश के उपचुनाव के नतीजों पर पूछे गए सवालों के तीखे जवाब दिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जिस प्रकार के नतीजे आए हैं, उसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। मध्यप्रदेश के अंदर वन मंत्री की हार हुई है। झारखंड में क्या हुआ ये भी सबके सामने है। जनता पूरा खेल समझ रही है। मैं ये नहीं कहता कि ईवीएम में खराबी है, लेकिन जब इस पर सवाल उठ रहे हैं तो बैलेट से चुनाव करा लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि लोकसभा चुनाव में भले ही ईवीएम से वोटिंग से मैं जीत गया हूं, लेकिन उनके बाद भी हम यही कहेंगे कि बैलेट से चुनाव कराओ और उसके बाद के नतीजे दिख जाएंगे। एनसीपी प्रत्याशी फहाद 17 राउंड तक जीतते रहे और आखिर के दो राउंड में उन्हें हरा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें