फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्रेशर फटा, महिला की मौत

Fri, 17 Feb 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कंप्रेशर फटने पर मौके पर आए लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट के खुशहालपुर गांव में टायर पंक्चर की दुकान में कंप्रेशर फटने पर उसकी चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि बराबर की हेयर कटिंग की दुकान में सेविंग करा रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


धमाके में दुकानें भी ध्वस्त हो गई। धमाके की आवाज से आसपास के दुकानों में अफरातफरी मच गई।  मिर्जापुर पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया। 

हादसा बृहस्पतिवार अपराह्न तीन बजे हुआ। थाना मिर्जापुर के खुशहालपुर गांव में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर  शाहपुर गांव निवासी फैजान की टायर पंक्चर की दुकान है। फैजान की पत्नी रानी (32) भी दुकान में अंदर बैठी थी।

फैजान किसी काम से दूसरी दुकान पर चला गया। बराबर की हेयर कटिंग की दुकान चलाने वाला आरिफ गांव खुशहालपुर निवासी मंसूर (42) की सेविंग बनाते हुए पास की परचून की दुकान पर ब्लेड लेने चला गया। 
विज्ञापन


इसी दौरान फैजान की दुकान में रखा कंप्रेशर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके पर लोग फैजान की दुकान की तरफ दौड़े। दुकान धराशायी हो गई और फैजान की पत्नी रानी लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी थी।

उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी दुकान में सेविंग के लिए बैठा मंसूर घायल हो गया। सूचना पर मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मंसूर को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल और एमएलसी महमूद अली भी हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और फैजान को सांत्वना दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें