फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से पूरे करें ऑक्सीजन प्लांट : लोकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने अपने कार्यालय में ऑक्सीजन प्लांट और टीकाकरण की मंडलीय समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने जिलाधिकारियों को मंडल में स्थापित होने वाले ऑक्सीजन प्लांट के कार्य को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी अपने अपने जनपदों की ऑक्सीजन प्लांट से संबंधित सूचना तत्काल प्रस्तुत करें। मंडल में 28 स्वीकृत ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए त्वरित गति से कार्य करें।
शुक्रवार को मंडलायुक्त ने अपने कार्यालय में ऑक्सीजन प्लांट और टीकाकरण की मंडलीय समीक्षा की। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारियों से स्वीकृत ऑक्सीजन प्लांटों की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। रिपोर्ट में यह भी बताएं कि किस अस्पताल में कितने बेड हैं और कितने बेड तक ऑक्सीजन पाइपलाइन पहुंचाई जा चुकी है। ऑक्सीजन प्लांट को चलाने के लिए विद्युत आपूर्ति की व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की डिटेल हिस्ट्री निकालें और उस क्षेत्र का अध्ययन करें, जहां से मरीज मिला है। इस कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने टीकाकरण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वार लक्षित जनसंख्या के सापेक्ष टीकाकृत जनसंख्या की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा पेयजल मिशन योजना के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में तेजी लाए। इसमें अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, डीएम सहारनपुर अखिलेश सिंह, मुजफ्फरनगर सीबी सिंह, शामली जसजीत कौर, अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अनीता जोशी, सीडीओ मुजफ्फरनगर आलोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें