फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फूड सेफ्टी कनेक्ट एप पर फोटो अपलोड होते ही दर्ज होगी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने ''फूड सेफ्टी कनेक्ट'' एप शुरू किया है। इसके तहत ''खाद्य सुरक्षा के साथी बनें'' विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। यह एप उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों में गंदगी या मिलावट की शिकायत करने की सुविधा देता है।
विज्ञापन

शिकायत के साथ मौके की फोटो भी अपलोड की जा सकती है। यह शिकायत सीधे खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पास पहुंचेगी और तुरंत कार्रवाई की जाएगी। जिले में करीब 1600 लाइसेंस और 17 हजार से अधिक खाद्य कारोबारियों के पंजीकरण हैं। इनमें होटल, रेस्टोरेंट और मोबाइल फूड वेंडर शामिल हैं। अब बासी भोजन या असुरक्षित खाद्य पदार्थ दिखने पर शिकायत दर्ज करना आसान होगा। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चमन लाल ने बताया कि यह एप लोगों को मिलावटी और गंदगी वाले खाद्य पदार्थों से बचाने के लिए है।
सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर ''फूड सेफ्टी कनेक्ट'' का क्यूआर कोड लगाना अनिवार्य किया गया है। यह क्यूआर कोड प्रवेश द्वार, बिलिंग काउंटर और भोजन कक्ष में प्रदर्शित होगा। यह एप खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस की जानकारी भी प्रदान करता है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और उपभोक्ता आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें