फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग एप पर आधार कार्ड का हुआ दुरूपयोग, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। फर्जी तरीके से आधार कार्ड प्राप्त करके ऑनलाइन शॉपिंग साइट से धोखाधड़ी का नया मामला सामने आया है। तीतरो क्षेत्र के गांव मनोहारा निवासी प्रदीप कुमार ने डीआईजी को शिकायतपत्र देकर बताया कि किसी ने उसका आधार कार्ड फर्जी तरीके से प्राप्त कर लिया और उसका दुरूपयोग करके ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर लगातार अपलोड किया जा रहा है तथा उसी आधार के जरिये वाहन बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार के मुुताबिक एक ऑनलाइन शॉपिंग एप पर उसके साथ ही कुछ अन्य लोगों के मोबाइल नंबर प्रयोग किए गए हैं। फोन नंबर और आधार कार्ड की आईडी का प्रयोग करते हुए वाहनों को खरीदा और बेचा गया। काफी प्रयासों के बाद जानकारी करने पर पता चला कि ट्रांसपोर्ट और इससे जुड़े कारोबार को दिखाते हुए सौदा करने के बाद लेनदेन किया जा रहा है। प्रदीप ने शिकायतपत्र में कुछ फोन नंबर भी लिखे हैं। इन नंबरों के आधार पर सभी फर्जी खातों का सत्यापन कराने की मांग की है। डीआईजी ने मामले में जांच के उपरांत कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें