सहारनपुर। विद्या प्रकाशन मंदिर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की कक्षा चार की पुस्तक में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का चित्र छप जाने पर कंपनी ने खेद प्रकट किया है। इस मामले में बसपा सांसद हाजी फजलुरर्हमान ने शिकायत की थी। कंपनी के अधिकारियों ने सांसद से मिलकर खेद प्रकट करते हुए पत्र सौंपा।
लिंक रोड स्थित बसपा सांसद हाजी फजलुरर्हमान के निवास पर कंपनी के डायरेक्टर जय शंकर अत्रे, संदीप जैन और मनीष पहुंचे, उन्होंने सांसद से मुलाकात कर प्रबंधक निदेशक सौरभ जैन के नाम का पत्र सांसद को सौंपा, जिसमें सौरभ जैन ने कहा कि कक्षा चार की सामाजिक विज्ञान की किताब में त्रुटिवश पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का चित्र छप गया था, जिसकी लिखित शिकायत सांसद की ओर से प्राप्त हुई, जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए पुस्तकों को बाजार और स्कूलों से हटा दिया गया है। इस भूल पर कंपनी अफसोस प्रकट करती है।
इस दौरान नायब शहर काजी नदीम अख्तर, साद अली खान, मोनिस रजा, ऑल इंडिया मिल्ली कोंसिल के जिलाध्यक्ष मौलाना अब्दुल मलिक मुगीसी, जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना फरीद मजाहिरी, मोहम्मद अदनान, मोहम्मद अरसलान, उम्मेद खान सरोहा, अमजद अली खान, वजाहत अली खान, हैदर रऊफ, शाहनजर, अमर राणा, गय्यूर अली, आकिल और फारूख मौजूद रहे।