फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... और मजबूत होगा सांप्रदायिक सौहार्द

विज्ञापन
अयोध्या मामले से संबंधित: हाजी बहार अहमद - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। अयोध्या मामले को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आम नागरिकों ने सराहना की। हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि न्यायालय के फैसले के बाद सांप्रदायिक सौहार्द और मजबूत होगा। इस मामले का खत्म होना देशहित में बेहद जरूरी था।
विज्ञापन

भूतेश्वर मंदिर मार्ग स्थित नीलकंठ विहार निवासी दीपक गुप्ता का कहना है कि न्यायालय ने ऐतिहासिक निर्णय दिया है। दोनों समुदाय की भावनाओं का ध्यान रखा गया। इससे सांप्रदायिक सौहार्द और मजबूत होगा।
भगत सिंह चौक निवासी संजय शर्मा का कहना है कि देशहित में अयोध्या मामला खत्म होना बेहद जरूरी था। क्योंकि वर्षों से यह मामला राजनीति का केंद्र बना था और आपसी सौहार्द भी प्रभावित होता था। अब दोनों समाज के लोगों के बीच भाईचारा बढ़ेगा।
विज्ञापन

ढोली खाल निवासी हाजी बहार अहमद ने कहा कि न्यायालय के फैसला सम्मानजनक है। हिंदू-मुस्लिम पहले भी एक थे ओर भविष्य में भी एक रहेंगे। राष्ट्रहित में इस मामले का निस्तारण होना बेहद जरूरी था।
मोहल्ला काजी निवासी शाहरून सैफी ने कहा हिंदुस्तान में विभिन्नता में एकता सदा कायम रही है। अयोध्या मामले को लेकर जो लोग दोनों संप्रदाय के बीच जहर घोलने का काम करते थे, अब इस मामले का अंत होने पर उनको भी करारा जवाब मिला है। हिंदू-मुस्लिमों का भाईचारा हमेशा कायम रहा और भविष्य में भी रहेगा। इसलिए सर्व समाज सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जोरदार स्वागत कर रहा है।
प्रताप नगर निवासी रिजवान अंसारी ने कहा कि धर्म और जाति से पहले मानवता है। कोर्ट का निर्णय अच्छा है। न्यायालय ने दोनों समुदाय का ध्यान रखा है, जिससे दोनों समाज के लोग खुश हैं। न तो पहले आपस बैर था और न ही भविष्य में होगा।

अयोध्या मामले से संबंधित: शाहरून सैफी- फोटो : SAHARANPUR

अयोध्या मामले से संबंधित: रिजवान अंसारी।- फोटो : SAHARANPUR

अयोध्या मामले से संबंधित: दीपक गुप्ता भैया- फोटो : SAHARANPUR

अयोध्या मामले से संबंधित: संजय शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें