फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ देहात कोतवाली पर हंगामा

Tue, 20 May 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर लड़की के पिता से मारपीट की गई। कोतवाली पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने चार के खिलाफ पॉक्सो और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लड़की पक्ष देहात कोतवाली क्षेत्र का है, जबकि आरोपी पक्ष कोतवाली मंडी क्षेत्र के रहने वाले है। पीड़िता के पिता ने बताया कि एक युवक का उनके घर आना-जाना था। कुछ दिन पहले उनकी बेटी ने बताया था कि युवक छेड़छाड़ कर रहा है। इसके बाद युवक को परिजनों ने घर पर आने से मना कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि रविवार रात युवक कुछ लड़कों को लेकर घर पर आया और धमकी दी। लड़की के पिता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। इसके बाद परिजन देहात कोतवाली पहुंचे। पता लगने पर युवक भी अन्य लड़कों के साथ कोतवाली में पहुंच गया।
युवकों ने कोतवाली में हंगामा किया और पीड़िता के पिता की दोबारा से पिटाई कर दी। कोतवाली में रखे गमले तोड़ दिए। काफी देर तक हंगामा चला। इसके बाद आरोपी भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें