फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जल्द शुरू होगा कॉमन इंक्यूबेशन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

Sat, 01 Feb 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कंपनी बाग में बनाया गया कॉमन इंक्यूबेशन सेंटर जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसमें न सिर्फ युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, बल्कि वह सस्ती दर अपने खाद्य उत्पाद तैयार कराकर उनकी बिक्री भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में बड़े स्तर पर आम, लीची और अमरूद सहित अन्य फलों की बागवानी और सब्जियों की खेती होती है। इसके चलते जनपद में खाद्य प्रसंस्करण उद्याेग का बेहतर भविष्य है।
युवा अपना इकाई लगाकर न सिर्फ स्वयं स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। कई बार सीजन में अधिक उत्पादन और अपरिपक्वता के चलते फल एवं सब्जियां खराब हो जाती हैं, जबकि इनसे अचार, मुरब्बा, जैम, जैली, पापड़ आदि को तैयार कर अच्छी आय प्राप्त की जा सकती है। इस सेंटर में युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें