फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल भाड़े में वृद्धि पर निर्णय को बनाई समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद माल भाड़े में वृद्धि पर निर्णय लेने के लिए ट्रांसपोर्टरों ने सात सदस्यीय कमेटी बनाई है। यह कमेटी अगले तीन दिन में माल भाड़े में वृद्धि दर के बारे में अपने सुझाव पेश करेगी। इसके बाद ही अंतिम फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को टीपी नगर में माल भाड़े में वृद्धि के मामले को लेकर ट्रांसपोर्टरों की बैठक हुई। इसमें मौजूदा हालात में माल भाड़े में बढ़ोतरी को जरूरी बताया। सहारनपुर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रित चावला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार पीपी सिंह और महासचिव ललित पोपली ने तेल की कीमतों में बढ़ोतरी पर चिंता जाहिर की और माल भाड़े की फिर से समीक्षा पर बल दिया।
मिनी ट्रक ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित जैन और महासचिव रतन सिंह यादव ने कहा व्यापारियों के साथ ही ट्रांसपोर्टरों और आम लोगों की परेशानियां बढ़ जाएंगी। ट्रक यूनियन के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह बावा ने कहा कि इस व्यवसाय से जुड़े हर शख्स पर इसका असर पड़ेगा। इसमें निशा साहनी, सरदार दीदार सिंह सेठी, प्रेम शर्मा, मुकेश दत्ता, सह कोषाध्यक्ष सरदार पुरुषोत्तम सिंह, रमन पोपली, अरविंद वोहरा, सुशील शर्मा, रोबिन मोंगा आदि रहे।
विज्ञापन

थोक और रिटेल श्रेणी की समीक्षा करेगी कमेटी
सात सदस्यीय कमेटी में ब्रित चावला, सरदार पीपी सिंह, ललित पोपली, मोहित जैन, संयम कक्कड़, सरदार गुरदीप सिंह बावा और राजीव कालिया को शामिल किया। यह कमेटी थोक और रिटेल श्रेणी के सामान की ढुलाई में प्रस्तावित बढ़ोतरी को लेकर समीक्षा करेगी। इसके लिए समिति सदस्य अलग-अलग ट्रांसपोर्टरों और ट्रक आपरेटरों से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें