सहारनपुर में जनहित सद्भावना समिति की ओर से पर्यावरण संरक्षण अभियान की श्रृंखला में पौधरोपण किया गया। संस्था पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया।
रविवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज खालापार में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में अध्यक्ष आरके शर्मा ने कहा कि पर्यावरण का अर्थ हमारे चारों ओर का आवरण होता है। जो वहां रहने वालों के दैनिक जीवन पर प्रभाव डालता है।
हमारा पौधरोपण पर्यावरण संरक्षक के साथ साथ बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। संस्था उपाध्यक्ष महावीर सैनी ने कहा कि संस्था पर्यावरण को लेकर कई विचार गोष्ठी कर चुकी है।
इस अवसर पर छोटेलाल शर्मा, विपिन शर्मा, विजय शर्मा, सत्यप्रकाश, ललित, अलका शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, प्रदीप धीमान आदि मौजूद रहे। आर्य कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक ब्रिजेश शर्मा ने संस्था पदाधिकारियों का आभार जताया।