फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग प्रस्तुतियों से जगाई देशभक्ति की अलख

Sun, 14 Aug 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पीच ग्रोव स्कूल मंे प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 रेनबो स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। निदेशिका नरगिस मलिक ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय गान गाकर तिरंगे को सलामी दी गई। नन्हे मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


बच्चों ने हिंदी और अंग्रेजी में देशभक्ति के ऊपर अपने विचार व्यक्त किए। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने देशभक्त बनकर सभी का मन मोहा। निदेशिका नरगिस मलिक ने बच्चों को नैतिक मूल्य अपनाने और अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य डॉ. किरण पेशिन मिश्री ने राष्ट्रीय एकता पर बल दिया। कहा कि सबको जाति और धर्म के भेद से  ऊपर उठकर अपने राष्ट्र को उन्नत बनाना है। उन्होंने बच्चों को देशभक्त बनने  के लिए प्रेरित किया। अंत में देशभक्ति के नृत्य से कार्यक्रम का समापन  किया गया। 
विज्ञापन

ब्लू बैल्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी।

छात्र आन्या, कलनूर, राधिका, विरोनिका, अंश, सानवी, अदीना, अरान्या, वैभव और वाणी ने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोसल, रानी लक्ष्मी बाई और भगत सिंह बनकर सभी का मन मोहा।

एलकेजी की रिशिका, अनिष्का, दक्ष, कीर्तिका, गीतिका, अराध्या, सुहाना, मानवी, सोफिया, ओशीन और वरदान ने गायन प्रतियोगिता से सभी का मन मोहा। अरवन, गुरनूर, तनवी, भूमि, जलाल, राघव ने भाषण प्रतियोगिता में बाजी मारी। प्रधानाचार्य प्रज्ञा मलिक ने स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। 

उधर, पीच ग्रोव स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। प्रधानाचार्य रोमिला बांगा, प्रबंधक अरुणकांत बांगा, अंजली शर्मा, रेनू चावला, अअनिता, रुबी, मंजू शर्मा, पूनम, संतोष, मोनिका, कविता, सिमरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें