बिहारीगढ थाना पुलिस पर खनन लदी गाड़ियों को रोकने का आरोप लगाते हुए देवभूमि बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर्स एवं ट्रक आपरेटर्स कल्याण समिति ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
शनिवार को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सभी वाहन स्वामी बिहारीगढ्, मोहंड, खुशहालीपुर, सुन्दरपुर, सतपुरा आदि के निवासी हैं। हमारी गाड़ियां उत्तर प्रदेश की सीमा से लगी उत्तराखंड के बंजारावाला से खनन सामग्री लेकर रुड़की, मेरठ और देहरादून जाती हैं।
सभी गाड़ियों के पास वैध प्रपत्र होते हैं लेकिन गाड़ियों को बिहारीगढ पुलिस अनावश्यक रूप से बंद कर देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के खनन अधिकारी और वाणिज्य कर अधिकारी मनचाहा जुर्माना वसूलते हैं।
गाड़ी को कई दिनों तक थाने पर खड़ी करके रखते हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून, रुड़की और मेरठजाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है। वर्ष 2002 में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच इस रास्ते को लेकर समझौता भी हो चुका है।
न्होंने एसएसपी से आर्थिक एवं मानसिक उत्पीड़न रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान घनश्याम राणा, नाथीराम राणा, जमशेद, पंकज, जुलफान, गजेंद्र सिंह, हरपाल, इकबाल, विपिन, सादा, मुकेश आदि मौजूद रहे।