फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज से निकला छात्र और हो गई मौत, हंगामा

Tue, 17 Oct 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
छात्र की मौत पर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में एचएवी इंटर कॉलेज के कक्षा दसवीं के छात्र की प्रिंस की संदिग्ध हालात में मौत को लेकर सोमवार को कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ। छात्रों ने डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट यूनियन पदाधिकारियों के साथ मिलकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


साथ ही मौत के लिए जिम्मेदार शिक्षक को निलंबित कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। नहीं तो आंदोलन करने की चेतावनी दी। मामले में डीआईओसए ने भी पत्र भेजा है।

गांव दाबकी गुर्जर निवासी चंद्रपाल का बेटा प्रिंस एचएवी इंटर कॉलेज का दसवीं का छात्र था। शनिवार को जहरीले पदार्थ के सेवन से उसकी कॉलेज से घर जाते हुए रास्ते में ही मौत हो गई थी। छात्र की मौत के विरोध में सोमवार को डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट यूनियन पदाधिकारियों ने कॉलेज पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन


यूनियन के राष्ट्रीय सचिव सुभाष चंद का आरोप है कि विकास गुप्ता नाम के शिक्षक ने प्रिंस को टार्चर किया। उससे पीटने के साथ ही उसे सभी बच्चों के सामने जातिसूचक शब्द कहे, जिससे आहत होकर प्रिंस ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

उन्होंने कॉलेज प्रशासन से विकास गुप्ता को निलंबित करने की मांग की। यूनियन ने शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कठोर कार्रवाई कराने की बात भी कही। प्रदर्शनकारियों में रविंद्र कुलवंशी, नफे सिंह, सागर, संजय, राजा, राहुल आदि शामिल रहे।
 
उधर, कॉलेज के प्रधानाचार्य एसएस राजपूत का कहना है कि छात्रों ने क्लास बंक की थी। अगले दिन शिक्षक ने सजा के तौर पर तीनों बच्चों को अपने अभिभावकों को बुलाकर लाने की बात कहते हुए शिक्षक ने क्लास से बाहर कर दिया था। प्रिंस को अलग से कमरे में ले जाने की बात बेबुनियाद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें