फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और एसडीएम के समक्ष भिड़ गए ग्रामीण

Tue, 17 Oct 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
एसडीएम के सामने भिड़ते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्ष एसडीएम कार्यालय में ही आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों रास्ते पर अपना-अपना दावा पेश कर रहे थे। काफी गहमागहमी के बाद एसडीएम ने रास्ते पर यथा स्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान थाने के गांव उमरी खुर्द में नाथी राम व गोपाल सिंह के बीच काफी समय से आबादी के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। नाथीराम पक्ष का आरोप है कि गोपाल पक्ष ने दबंगई की बदौलत रास्ते पर मिट्टी डालकर उसे कब्जाने का प्रयास किया है।

जबकि, गोपाल पक्ष का कहना था कि नाथी राम पक्ष उनके मकान की चार दीवारी तोड़ कर रास्ता बनाने का षड्यंत्र रच रहे हैं। दोनों पक्षों का कहना था कि यदि रास्ते को लेकर इसी प्रकार से विवाद चलता रहा तो किसी भी समय बड़ी घटना हो सकती है। 
विज्ञापन


एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने दोनों पक्ष के आरोप प्रत्यारोप को देखते हुए थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि वह मौके पर जाकर यथा स्थिति बनाए। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही टीम के साथ गांव में जाकर जांच करेंगे। 

जांच के बाद ही सही निर्णय पर पहुंचा जा सकता है। उन्होंने दोनों पक्षों से कहा कि यदि उन्होंने रास्ते को लेकर कोई विवाद किया तो सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर दोनों पक्ष की तरफ से बड़ी संख्या में  ग्रामीण मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें