फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे कलक्ट्रेट के अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। किराया नियंत्रण अधिनियम को निरस्त करने और न्याय शुल्क में वृद्धि के विरोध में दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन से जुडे़ अधिवक्ता मंगलवार यानि आज न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। साथ ही धरना प्रदर्शन कर निबंधन कार्यालयों को बंद कराएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट बार सभागार में दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह और महासचिव रणवीर सिंह राठौर ने कहा कि किराया नियंत्रण अधिनियम संख्या 13 सन 1972 को निरस्त करने और न्याय शुल्क में की गई बढ़ोत्तरी का पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की ओर से डीएम अखिलेश सिंह को इस बारे में ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद सर्वसम्मति से मंगलवार (आज) न्यायिक कार्यों से विरत रहने और धरना प्रदर्शन कर रजिस्ट्री कार्यालय को बंद करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सैनी, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सैनी, विजय कुमार, नवीन कुमार, विकेश खटाना, मान सिंह, श्रवण कुमार, मनोज धीमान, राज सिंह सैनी, धनवीर सिंह, रोहिल नगर आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें