फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टूटी पड़ी पुलिया, सपा विधायक ने लाइव आकर सरकार को घेरा

Fri, 03 Jul 2026 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। अब्दुल्लापुर गांव को शाकंभरी देवी रोड के माध्यम से तहसील और जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की पुलिया दो वर्ष पहले बरसात के दौरान आई बाढ़ में बह गई थी। पुलिया टूटने से गांव का मुख्य संपर्क मार्ग बाधित हो गया, लेकिन आज तक इसका निर्माण नहीं हो सका। क्षेत्रीय विधायक उमर अली खान ने फेसबुक पर लाइव आकर पुलिया की बदहाल स्थिति दिखाई और सरकार व प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि वह इस मुद्दे को विधानसभा में दो बार उठा चुके हैं। प्रमुख सचिव को पत्र भेजने के साथ ही विभागीय अधिकारियों और जिलाधिकारी से भी कई बार पुलिया निर्माण की मांग कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा में संबंधित मंत्री ने उन्हें बीच में रोककर कहा था कि पुलिया और गंदेवड़-चिलकाना रोड पर टोडरपुर तक सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ। यदि पुलिया का निर्माण नहीं हुआ तो ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित होगा। स्कूली बच्चों मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विधायक ने कहा कि वह इस वीडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव से जनहित में तत्काल पुलिया व सड़क निर्माण शुरू कराने की अपील करते हैं। नहीं तो आने वाला समय क्षेत्रीय लोगों के लिए बहुत बुरा गुजरने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें