फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लागू, सहारनपुर में 15 को चुनाव

Thu, 05 Jan 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में फ्लैग मार्च। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में चुनाव आयोग ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। घोषणा के अनुसार कुल सात चरणों में मतदान होना है।
विज्ञापन


सहारनपुर को दूसरे चरण में रखा गया है, जहां 15 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। मतगणना पूरे प्रदेश में 11 मार्च को ही होगी।
बुधवार को चुुनाव की घोषणा होते ही प्रशासन हरकत में आ गया।

विकास भवन में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें राजनीतिक दलों को आचार संहिता का पालन करने की हिदायत दी गई। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी गई।

इसके अलावा चुनाव की घोषणा होने के चंद मिनट बाद ही शहर भर में लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स, बैनर और पंफलेट्स को अभियान चलवाकर हटवा दिया गया। उधर, राजनीतिक दलों में भी मंत्रणा शुरू हो गई है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें