फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन दलों ने लिया विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा-रालोद सहित अन्य गठबंधन दलों की बैठक में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी सातों सीटों पर जीतने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर गठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को अंबाला रोड स्थित सपा कार्यालय पर गठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक का आयोजन सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन अध्यक्षता में किया गया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश की जनता को भाजपा की जनविरोधी सरकार से निजात दिलाने और लोकतंत्र एवं संविधान को बचाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों से गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल सभी दलों के कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राव कैसर ने कहा कि भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने में गठबंधन अहम भूमिका निभाएगा। भाजपा को किसानों, मजदूरों, छात्रों, व्यापारियों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। सपा के वरिष्ठ नेता सरफराज खान, मजाहिर राणा, हाजी लियाकत, रालोद नेता चौधरी धीर सिंह, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मो. तारिक गूडडू, पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के जिलाध्यक्ष जोनी कुमार, एसपीबीएसपी के जिलाध्यक्ष सुरेश कश्यप आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान प्रवीन बांदुखेड़ी, राव वजाहत, भूषण दत्त चौहान, फैसल सलमानी, फरहाद गाडा, महजबी खान, अमरीश चौटाला, सतपाल कालड़ा, ममता शिवा, वासिल तोमर, वेदपाल पटनी, सागर हयात, हसीन कुरैशी, सऊद आलम, विश्वजीत गुर्जर, भूरा मलिक, नरेंद्र कौशिक, रमेश पंवार, राव मसीउल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें