फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ बोले, एक लाख आबादी में तीन मौत होना तो सामान्य बात

Fri, 16 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सीएमओ सहारनपुर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में डेंगू से हो रही मौतों से एक ओर जहां हर कोई चिंतित है। वहीं जिले में स्वास्थ्य विभाग के मुखिया इन मौतों को सामान्य घटना मान रहे हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला संवाददाता ने जब इस संबंध में सीएमओ से बात की तो उनका कहना था कि एक लाख की आबादी में प्रतिदिन तीन मौत होना सामान्य बात है। उनका यह बयान हैरान करने वाला है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी है। 

करीब एक सप्ताह से डेंगू ने देवबंद में कहर बरपाया हुआ है। अभी तक 15 से अधिक लोगों की मौत डेंगू की वजह से हो चुकी हैं। जबकि सैकड़ों लोगों के खून के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। इन मौतों और बुखार को लेकर लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।  
विज्ञापन


 वहीं स्वास्थ्य विभाग के मुखिया यानी सीएमओ इन मौतों को सामान्य घटना मान रहे हैं। डेंगू से हो रही मौतों पर अपना पक्ष रखने की बजाय वह डैथ रेट समझाने लगे। उनका कहना था कि एक लाख की आबादी पर प्रतिदिन तीन मौत होना आम बात है।  

उधर, सीएमओ ने यह भी बताया कि डेंगू के मच्छर को मारने में जनता का सहयोग नहीं मिल रहा है। देवबंद में जिस मस्जिद से डेंगू से बचने के लिए एलान किया जा रहा है। उसी मस्जिद में रखे कूलर में पानी भरा मिला, जिसमें लार्वा पल रहा है।

इसके अलावा कुछ परिवार स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अपने घर और आंगन में घुसने से रोक रहे हैं। ऐसे में मच्छर का खात्मा या बीमारी को भगा पाना मुश्किल हो रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें