फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ के यहां मिली गड़बड़ी

Fri, 16 Sep 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
ज्वाइंट कमिश्नर से समस्या रखते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में सराफा कारोबारियों के यहां आय कर विभाग द्वारा की गई छापामारी के दौरान हुई जांच में भारी गड़बड़ियां सामने आईं हैं। आय कर विभाग को न सिर्फ स्टॉक में अंतर मिला, बल्कि कुछ के यहां पूरे कागज भी नहीं मिले।
विज्ञापन


अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी है। बुधवार की शाम को आय कर विभाग की अलग-अलग टीमों द्वारा शहर के पांच सराफा कारोबारियों के यहां छापा मारा।

जिससे सराफा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कारोबारियों ने कार्रवाई के खिलाफ जमकर हंगामा किया और इसे उत्पीड़नात्मक कार्रवाई बताया। आय कर विभाग के अधिकारियों ने जितने भी सराफा कारोबारियों के यहां जांच की अधिकांश के यहां भारी गड़बड़ी पाई गई।
विज्ञापन


विभाग के एक आला अधिकारी के अनुसार सराफा कारोबारियों के यहां स्टाक का मिलान नहीं हो सका, यहां तक कि जो सामान मिला कई की रसीदें नहीं दिखा सके और अन्य कागज भी नहीं मिले।

सिर्फ पांच लोगों के यहां ही बड़ी गड़बड़ी मिली है।  पूरी रिपोर्ट तैयार की गई है। जो गोपनीय है। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। उच्चाधिकारियों के आदेशा पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें