फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: CM योगी 14 जुलाई को आएंगे सहारनपुर, बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे निरीक्षण, कांवड़ यात्रा का लेंगे जायजा

Wed, 12 Jul 2023 10:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर दौरे पर रहेंगे। सीएम यहां बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगे साथ ही कांवड़ यात्रा का भी जायजा लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बैठक कर व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा, सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर जनपद के दौरे पर आएंगे। वो बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र को हवाई निरीक्षण करेंगे। साथ ही कांवड़ यात्रा का भी जायजा लेंगे। सीएम के आगमन की जानकारी प्रशासन को मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन


जनपद में बीते पांच दिनों से भारी बारिश के चलते यमुना समेत तमाम नदियों में उफान है। जिस कारण जनपद में करीब 30 और महानगर में 13 कॉलोनियां भारी जल भराव के चलते बाढ़ की चपेट में हैं। साथ ही इन दिनों कांवड़ यात्रा चल रही है, जो अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऐसे में अचानक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के दौरे पर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Muzaffarnagar: उफनती सोलानी से खतरा, पुरकाजी-लक्सर मार्ग टूटा, 20 गांव का संपर्क कटा, उत्तराखंड का आवागमन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग का भी हवाई सर्वे कर व्यवस्था का जायजा लेंगे। इसके बाद वो पुलिस लाइन में अधिकारियों की बैठक कर बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

समीक्षा बैठक के बाद वह महानगर में लगाए गए राहत शिविर का भी निरीक्षण करेंगे। जहां पर प्रभावित लोगों को मिल रही मदद की जानकारी लेंगे। सीएम के अचानक निरीक्षण पर आने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हडकंप मचा है।

शहर विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि मुख्यमंत्री का शुक्रवार को दोपहर में आने का कार्यक्रम तय हो गया है। यहां कांवड़ यात्रा और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि मुख्यमंत्री के शुक्रवार को आने की सूचना मिली है, अभी मिनट टू मिनट का कार्यक्रम नहीं आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें