विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2,131 करोड़ रुपये की लागत से तैयार और प्रस्तावित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क, आधारभूत ढांचा, पेयजल, शिक्षा और अन्य जनहित से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर जिले में तेज़ी से विकास कार्य कराना और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है और पारदर्शिता के साथ योजनाओं को लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
पुलिस-प्रशासन के सामने दोहरी चुनौती
मुख्यमंत्री के दौरे और विरोध प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एक ओर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रशासन के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ आंदोलन की घोषणा ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
राजनीतिक जानकार भी इसे विकास और जनहित के मुद्दों के बीच सीधे टकराव के रूप में देख रहे हैं। पूरे जिले की नजरें अब गुरुवार की घटनाओं पर टिकी हुई हैं।
जनसभा को किया संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास और कानून व्यवस्था दोनों को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास की रोशनी पहुंचे और जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े।
विकास की रफ्तार तेज करने का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है। सहारनपुर सहित पूरे प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं, जिससे प्रदेश के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग
सहारनपुर से मुजफ्फरनगर जाने वाले भारी वाहनों को गागलहेड़ी, बड़कलां पुल, भगवानपुर और रुड़की के रास्ते भेजा जाएगा। देवबंद होकर मुजफ्फरनगर जाने वाले हल्के वाहन बरला तिराहा, बरला मार्ग और छपार के रास्ते आगे बढ़ेंगे।
वहीं मुजफ्फरनगर से सहारनपुर आने वाले हल्के वाहनों को रोहाणा टोल, घलौली, रणखंडी, गुनारसी, नूरपुर शुगर मिल चौराहा, भायला फाटक, कासिमपुर और जामिया तिब्बिया चिकित्सा महाविद्यालय के रास्ते भेजा जाएगा।