फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी: आपदा पीड़ितों को दी 10 करोड़ की मदद; राहत सामग्री के ट्रकों को दिखाई हरी झंडी

Mon, 08 Sep 2025 02:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर पहुचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को पांच-पांच करोड़ की सहायता देने का ऐलान किया। उन्होंने पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले में नुकसान की भरपाई के लिए सर्वे के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने आपदा प्रभावित राज्यों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पांच-पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सहारनपुर से पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए तथा हल्द्वानी से उत्तराखंड के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लखनऊ ही नहीं, बल्कि पूरा सहारनपुर भी आपदा पीड़ितों के साथ खड़ा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 8 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

सीएम योगी ने जिले में आई आपदा से हुए नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दिए और भरोसा दिलाया कि जल्द ही प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें