फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को करेंगे सहारनपुर का दौरा, आगमन की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Sat, 15 May 2021 08:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सीएम कई दिन से जिलों में निरीक्षण कर रहे हैं। इसी के चलते सहारनपुर जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है। कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करने के बाद पौने चार बजे मीडियाकर्मियों से बातचीत करेंगे
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ -File Photo - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जनपद सहारनपुर का दौरा करेंगे। वह कलक्ट्रेट परिसर स्थित कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करेंगे। फिर सर्किट हाउस में अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वह चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था देखेंगे।

विज्ञापन

 
कोरोना मरीजों के इलाज और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री प्रदेश भर में दौरे पर हैं। रविवार को गौतमबुद्धनगर और मेरठ पहुंचेंगे। इसके बाद 17 मई (सोमवार) को मुजफ्फरनगर में निरीक्षण करके दोपहर करीब डेढ़ बजे राजकीय विमान से सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां से वाया कार सीधे सर्किट हाउस पहुंच जाएंगे।

यहां से करीब दो बजे कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करने कलक्ट्रेट परिसर जाएंगे। करीब आधा घंटा निरीक्षण रहेगा, जिसके बाद वापस सर्किट हाउस पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यहीं से मंडल के अन्य जिले के जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में हिस्सा ले सकेंगे। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के जनपद में आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 
विज्ञापन


भर दिए गए सड़कों के गड्ढे 
सीएम कई दिन से जिलों में निरीक्षण कर रहे हैं। इसी के चलते सहारनपुर जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है। शहर में कलक्ट्रेट और पुलिस लाइन के आसपास सड़कों के गड्ढे भर दिए गए हैं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक सर्किट हाउस में होगी, लिहाजा सर्किट हाउस रोड पर भी साफ सफाई की व्यवस्था चाक चौबंद की गई है और नियमित सफाई कराई जा रही है। 

पौने चार बजे मीडिया को दी जाएगी जानकारी  
कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करने के बाद पौने चार बजे मीडियाकर्मियों से बातचीत करेंगे। मीडिया से बात करने का समय करीब 15 मिनट का रखा गया है। इसके बाद साढ़े चार बजे तक स्थानीय भ्रमण का समय निर्धारित है। फिर वह सरसावा एयरपोर्ट पहुंचकर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें