फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण - 1622 ने पहली और 4188 ने दूसरी डोज ली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। शहर के अलावा सभी 11 ब्लॉकों में कुल 43 बूथों पर 1622 लोगों ने पहली तथा 4188 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में 10, सुन्हेटी खड़खड़ी, नानौता, नकुड़, देवबंद, नागल, मुजफ्फराबाद में तीन-तीन बूथ बनाए गए, जबकि गंगोह, रामपुर मनिहारान और साढौली कदीम में दो-दो बूथ रहे। सरसावा में पांच बूथ बनाए गए थे। दूसरी डोज के लिए केंद्रों पर अधिक भीड़ रही। 18 से 44 आयु वर्ग के लोग लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 35.1 फीसदी ही पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज 12 से 16 सप्ताह में लगाई जाएगी। शासन से इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें