- जिले की सात विधानसभाओं के 112 विकास कार्य शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ मंगलवार को देवबंद में 198.84 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस धनराशि से जो कार्य होंगे उनके जिले की सात विधानसभाओं में 112 विकास कार्य शामिल हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ देवबंद के पास स्टेट हाईवे पर जड़ौदा जट्ट में होने वाले कार्यक्रम स्थल से ही एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। वो विधानसभा सहारनपुर नगर के 15, सहारनपुर देहात के आठ, बेहट के सात, देवबंद के चार, गंगोह के 12, नकुड़ के छह और रामपुर मनिहारान के नौ विकास कार्यों समेत कुल 152.98 करोड़ के 61 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही सहारनपुर नगर विधानसभा के 15, देहात के सात, देवबंद के 13, रामपुर मनिहारान के नौ, गंगोह के चार और नकुड़ के तीन समेत कुल 45.86 करोड़ रुपये के 51 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इन विकास कार्यों में अधिकांश सड़क और नाली निर्माण के कार्य शामिल है। नगर के डिवाइडर, अंबाला रोड के रेलवे ओवरब्रिज के सुंदरीकरण आदि कार्य भी शामिल है।
---------------------------------
दो हजार विद्यार्थियों को मिलेगा टैबलेट व स्मार्ट फोन
सहारनपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन में जिले केे उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे 2000 छात्र छात्राओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। देवबंद में मंच पर सीएम योगी एमबीबीएस फाइनल के पांच छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन देंगे। इसके लिए उन्नति, इच्छा प्रसाद, रीतिका, वैभव और अजय कुमार का चयन किया गया है।