फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस घंटे का दौरा कर मुरादाबाद के लिए रवाना हुए सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
20 घंटे का दौरा कर मुरादाबाद के लिए रवाना हुए सीएम
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर में लगभग 20 घंटे के मैराथन दौरे के बाद रविवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। उनके रवाना होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर सहारनपुर पुलिस लाइन में शनिवार दोपहर लगभग 1.05 बजे उतरा था। शनिवार को सवा बजे ही उन्होंने जिला अस्पताल से निरीक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया था। उसके बाद गौशाला का निरीक्षण किया और फिर सर्किट हाउस में बैठकों का दौर चला। पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक, फिर कानून व्यवस्था को लेकर बैठक, उसके बाद विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, तदोपरांत व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के साथ बैठक, उद्यमियों के साथ बैठक हुई। रात लगभग साढ़े दस बजे तक बैठकों का सिलसिला चलता रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पार्टी पदाधिकारी भी मौके पर रात भर डटे रहे। अधिकारियों की सांसे अटकी रहीं। सुबह मुख्यमंत्री ने लगभग साढ़े आठ बजे पत्रकारों से वार्ता की और सरकारी विकास एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवा नौ बजे मुख्यमंत्री सर्किट हाउस से रवाना हुए। उनके साथ आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, सांसद प्रदीप चौधरी, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, विधायक देवेंद्र निम, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक महावीर राणा, राजीव गुंबर, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा का काफिला पुलिस लाइन में पहुंचा। लगभग साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर सहारनपुर से मुरादाबाद के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें