सहारनपुर विश्वविद्यालय में काष्ठ शिल्प विभाग बनाने की मांग
सहारनपुर। सहारनपुर वुड कार्विंग मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर सहारनपुर में स्थापित होने वाले विश्वविद्यालय में काष्ठ शिल्प और हस्तशिल्प के नाम से भी एक विभाग कायम करने सहित अन्य मांग की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपे ज्ञापन में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष साबिर अली खान ने वुड कार्विंग उद्योग को एक जनपद एक उत्पाद में शामिल करने पर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में स्थापित होने वाले विश्वविद्यालय में वुड कार्विंग और हैंडीक्राफ्ट को लेकर एक विभाग बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ वुड कार्विंग उद्योग को नया मुकाम मिलेगा, बल्कि निर्यात बढ़ने से देश को विदेशी मुद्रा भी अधिक प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा इससे दस्तकारी के जरिए अधिक लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा।