फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में रहे सीएम, ताक पर रहे नियम, मनमानी नहीं दिखी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू में सुबह के समय मिलने वाली छूट के दौरान सरकार की गाइडलाइन का खूब उल्लंघन हो रहा है। लोग नियमों को ताक पर रखकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, व्यापारी गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे, जबकि सोमवार को मुख्यमंत्री तीन घंटे से अधिक समय सहारनपुर में रहे। इसको लेकर शहर सहित पूरे जनपद में पुलिस सक्रिय रही। इसके बाद भी खूब उल्लंघन होता नजर आया है। आवश्यक वस्तुओं के अलावा अनेक तरह की दुकानें भी खुुली।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर की कोतवाली सदर बाजार, नगर कोतवाली, थाना कुतुबशेर, कोतवाली मंडी, देहात कोतवाली पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। इसके बावजूद सुबह के समय कोरोना कर्फ्यू में मिलने वाली छूट में जमकर उल्लंघन होता नजर आया। चौक फव्वारा स्थित सब्जी मंडी में शारीरिक दूरी का पालन किए बना ही लोग खरीदारी करते नजर आए। यही स्थित मोरगंज व शहीदगंज बाजार में किरयाना की दुकानों पर देखने को मिली है। ऐसे ही हालात दाल मंडी पुल, मटियामहल, चकराता मार्ग, कोर्ट रोड, घंटाघर, खानआलपुरा, खलासी लाइन, शारदानगर, कंबोह का पुल, रेंच का पुल, रानी बाजार, दीनानाथ बाजार, हकीकतनगर, नुमाइश कैंप सहित अनेक बाजारों में नजर आए, जहां पर नागरिक और दुकानदारों द्वारा सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था।
पुलिस ने काटे चालान
सहारनपुर। सोमवार को भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर मास्क और बेवजह घूमने वालों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि शाम के समय विशेष अभियान चलाया गया। बेवजह घूमने और मास्क न लगाने पर करीब 400 से अधिक लोगों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन

लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इसको लेकर समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। लोगों को भी चाहिए कि संकट की इस घड़ी में सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए सहयोग करें। -राजेश कुमार, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें