फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने किया हॉट मिक्स से बनने वाली सडकों का शिलान्यास

विज्ञापन
एनआईसी में आनलाइन सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद भाजपा मंत्री व बसपा सांसद व भाजपा विध? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जिला पंचायत की हॉट मिक्स से बनने वाली आठ सड़कों का ऑनलाइन शिलान्यास किया। कुल 11.482 किलोमीटर लंबाई की इन सड़कों की अनुमानित लागत 1,57,52,000 रुपये है।
विज्ञापन

रविवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सड़कों का शिलान्यास किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहली बार जिला पंचायत हॉट मिक्स प्लांट से मैटीरियल तैयार कराकर सड़कें बनाएंगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस दौरान सांसद हाजी फजलुर्रहमान, प्रदेश के आयुष मंत्री डॉक्टर धर्मसिंह सैनी, जिला पंचायत चेयरपर्सन तसमीम बानो, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र कुमार निम, गंगोह विधायक चौधरी किरत सिंह, बलियाखेड़ी ब्लॉक प्रमुख इमरान मलिक, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी डॉक्टर सुमनलता, जिला पंचायत चेयरपर्सन प्रतिनिधि माजिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें