फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने भाजपाइयों से जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को जिले के भाजपा नेताओं से फोन पर वार्ता की। कोरोना संक्रमण की स्थिति और मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के कई भाजपा नेताओं से फोन पर वार्ता की। इनमें कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर से अलग अलग समय पर बात की। सभी से जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीएम को बताया गया कि जनपद में ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी है। मुख्यमंत्री ने कहा इस पर कार्य चल रहा है और शीघ्र ही कमी को दूर किया जाएगा। अस्पतालों में बेड की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि ऑक्सीजन की कमी के कारण वेंटिलेटर बेड की संख्या में कमी है, जिसको बढ़ाया जाना बहुत जरूरी है। पिलखनी स्थित मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं को और अधिक चुस्त दुरुस्त किए जाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाजपाइयों ने सीएम को बताया कि हेल्पलाइन सेवा पर आ रही कॉल के आधार पर भी लोगों की समस्याओं का समाधान कराने में लगे हुए हैं।
पूर्व विधायक की मां के निधन पर दुख जताया
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधायक राजीव गुंबर से फोन पर वार्ता के दौरान उनकी माता के निधन पर दुख भी जताया। राजीव गुंबर की मां दर्शाना देवी का एक दिन पहले ही निधन हुआ, वह कई दिन से बीमार चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें