सहारनपुर। बंद पड़ी डिस्टलरियों को दोबारा शुरू कराने सहित अन्य मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार को सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने बंद पिलखनी डिस्टलरी के सभी स्थायी, अस्थायी, अनुबंधित और संविदा कर्मचारियों की सभी देयताओं का अविलंब भुगतान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बंद पड़ी पिलखनी, टोडरपुर और टपरी डिस्टलरी को दोबारा शुरू कराया जाए। गन्ना मिलों के कर्मचारियों का बकाया एरियर का भुगतान कराया जाए। आंगनबाड़ी कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। मध्याह्न रसोइयों के मानदेय का भुगतान प्रत्येक माह कराया जाए। इस दौरान राजकुमार धीमान आदि मौजूद रहे।