फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया के 141 अकाउंट बंद कराए

Thu, 01 Jun 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : Astute Media
विज्ञापन
सहारनपुर में सोशल मीडिया पर जहरीले एवं आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो और ऑडियो वायरल होने से रोक पाने में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से नाकाम रहा। 
विज्ञापन


जिले में तो इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है। लेकिन आसपास के जिलों और अन्य क्षेत्रों से लगातार पोस्ट की जा रहीं हैं। शहर में भी ब्राडबैंड से वीडियो एवं पोस्ट अपलोड किए जा रहे हैं।

माहौल काबू में नहीं हुआ तो पुलिस ने अब तक सोशल मीडिया के 141 अकाउंट बंद करा दिए हैैं ताकि सोशल मीडिया पर चल रहे भड़काऊ बयानों, अफवाहों, मैसेज तथा वीडियो को कोई देख न सके।
विज्ञापन


 पिछले कुछ दिनों से जिले के लोग मोबाइल और कंप्यूटर पर इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस प्रशासन को उम्मीद थी कि इससे सोशल मीडिया पर सक्रिय खुराफातियों पर अंकुश लगेगा।

मगर ऐसा नहीं हो पाया। ऐसे खुराफाती अब दूसरे जिलों से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और जहरीले वीडियो और ऑडियो पोस्ट कर रहे हैं। 

ऐसे खुराफातियों पर लगाम न लगने के कारण ही साइबर शाखा के जरिए सोशल मीडिया के 141 अकाउंट बंद कराए गए हैं। साइबर सेल शाखा ने फेसबुक की 74 प्रोफाइल, ट्विटर की 35 प्रोफाइलों तथा यू-ट्यूब की 32 प्रोफाइलों को बंद कर दिया है। 
विज्ञापन


 नगर पुलिस अधीक्षक पीपी सिंह का कहना है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी दृष्टि रखी जा रही है। अफवाहों पर काफी कमी आई है। कोई भी मामला बढ़ नहीं पाया है। भड़काने वाले लोगों को चिह्नित कर शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें