फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर कीजिए भ्रांति, सुरक्षा कवच है वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। कोविड वैक्सीन लगवाने में मुस्लिम बाहुल्य ग्राम सभाएं अभी अपने लक्ष्य से बहुत पीछे है। इसका मुख्य कारण वैक्सीन को लेकर उनमें फैली भ्रांतियां है, जिस कारण वह वैक्सीन लगवाने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। जबकि लोगों को समझना चाहिए कि वैक्सीन सुरक्षा कवच है, जिसके लिए दुनिया भर के चिकित्सक और केंद्र सरकार तक कह रही है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान ब्लाक क्षेत्र के 1498 मतदाताओं वाले गांव सलेमपुर में अभी तक 50 से कम ही लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। इस ग्राम सभा के मजरा ढोलागढ़, रामपुरी और सतीवाला में भी टीकाकरण की स्थिति ऐसी ही है। उधर, 710 मतदाताओं वाले गांव कालाहेडी में अभी तक 35 लोगों ने ही टीकाकरण कराया है। इसके पीछे ग्रामीण इन गांवों में अब तक एक बार भी टीकाकरण कैंप नहीं लगना बता रहे हैं। इन दोनो गांवों से रामपुर मनिहारान सीएचसी की दूरी पांच किमी है।
हालांकि इन गांवों के लोगों को सीएचसी के दूसरे गांव सोना अर्जुनपुर के बाशिंदों से सीख लेनी चाहिए। यहां 45 प्लस के 2100 के लक्ष्य के सापेक्ष 1500 लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है। यहां के लोगों का कहना है कि गांव में लगने वाले कैंप में 100 से ज्यादा लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा जाए ताकि जल्द से जल्द शतप्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन

अपील: विश्वास के साथ लगवाएं वैक्सीन
जमीयत उलमा ए हिंद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मौलाना शमशीर कासमी ने कहा कि अवाम को बिना दुविधा में पड़े कोविड वैक्सीन विश्वास के साथ लगवानी चाहिए। इससे किसी तरह का नुकसान नहीं है। यह बात मुस्लिमों को अच्छी तरह समझनी चाहिए। यह वैक्सीन हमारे के लिए सुरक्षा कवच है। अच्छी सेहत के लिए इसे लगवाना बेहद जरूरी है।
गांव सलेमपुर निवासी धर्मबीर सिंह का कहना है कि उनके गांव में आज तक कोविड वैक्सीनेशन शिविर नहीं लगाया गया है। लोग काम छोड़कर टीकाकरण कराने दूर नहीं जाना चाहते हैं।
गांव कालाहेड़ी निवासी वाकत अली का कहना है कि अभी विशेष तौर पर मुस्लिमों को वैक्सीन के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। यही वजह है कि गांव में अभी तक पांच फीसदी लोगों ने ही टीकाकरण कराया है।
सोना अर्जुनपुर निवासी विशाल राणा का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि वह गांव दर गांव कैंप लगा कर टीकाकरण करें ताकि लोगों को अपना काम धंधा न छोड़ना पड़े।
सतपाल सिंह का कहना है कि गांव में लोगों को टीका लगवाने के लिए गंभीर होना चाहिए। क्योंकि टीका ही कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ सकता है। हमें यह बात सभी को समझानी होगी।
गांव सलेमपुर व कालाहेडी में कोविड वैक्सीनेशन के लिए सर्वे चल रहा है। लोगों को वैक्सीन के फायदे बताते हुए प्रेरित किया जा रहा है। गांव में शिविर लगाकर वैक्सीनेशन कराया जाएगा। ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम और संबंधित विभाग के कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. अजीत सिंह, चिकित्सा प्रभारी, सीएचसी रामपुर मनिहारान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें