फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब ए बारात के मद्देनजर कब्रिस्तानों में शुरू हई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शब ए बरात के मद्देनजर नगर निगम ने कब्रिस्तानों में सफाई कराना शुरू कर दिया है। अंबाला रोड स्थित दबनी वाला कब्रिस्तान में रविवार से नगर निगम के कर्मचारी साफ सफाई करने में जुट गए हैं। इसके लिए संबंधित पार्षदों ने महापौर और नगरायुक्त का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पहले पार्षद मंसूर बदर के नेतृत्व में पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मिला था। उन्होंने शब ए बरात से पहले सभी कब्रिस्तानों की साफ सफाई कराने की मांग की थी। शहर के भीतर के कब्रिस्तानों के साथ ही बाहरी कॉलोनियों, जिनमें 32 गांव शामिल हैं में भी कब्रिस्तानों की सफाई की मांग रखी थी। चूंकि शब ए बरात में अब केवल दस दिन शेष हैं। ऐसे में नगर निगम ने कब्रिस्तानों की सफाई शुरू करानी शुरू कर दी है। दबनी वाला कब्रिस्तान में नगर निगम के कर्मचारी झाड़ियों को काटने और सफाई करने में जुट गए हैं। इसके अलावा कब्रिस्तानों में लाइट की व्यवस्था भी नगर निगम करा रहा है। मंसूर बदर ने बताया कि शब ए बरात पर मुस्लिम लोग रात के समय कब्रिस्तानों और मस्जिदों में जाकर इबादत करते हैं। ऐसे में साफ सफाई और लाइट की व्यवस्था किया जाना बेहद जरूरी है। पार्षद शहजाद मलिक, पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दीकी, पार्षद डॉ. अहसान, पार्षद सलीम अंसारी, पार्षद अमजद, पार्षद शाहिद कुरैशी, पार्षद नौशाद राजा, शकील प्रधान, नसीम, शावेज आदि ने नगर निगम का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें