फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भैंसराऊ में चले लाठी-डंडे, दो गंभीर, 12 पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 02 Jul 2026 01:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव भैंसराऊ में मंगलवार रात रास्ते पर बिल्डिंग मैटेरियल का सामान रखने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


बीती देर शाम फतेहपुर थाने के एसआई मशकूर अली कस्बे में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव भैंसराऊ में दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई है। वह अपने हमराहियों के साथ गांव पहुंचे। वहां देखा कि शाहरूख और राशिद पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल रहे थे। पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों को दौड़ाया। मारपीट में घायल हुए राशिद और रागिब को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिलने पर एसआई मशकूर अली की तरफ से दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इनमें एक पक्ष के शाहरूख, इसरार, इंतजार, कैफ, इरफान और दूसरे पक्ष के राशिद, रागिब, शहजाद उर्फ राधा, उवैश, आमिक, गुलेशर, कामिल और दो अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है।
जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि एक पक्ष द्वारा निर्माण सामग्री रास्ते पर रखने का दूसरे पक्ष ने विरोध किया जिस पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें