फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड गाइन लाइन का उल्लंघन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच हो रहे त्रिस्तरीय चुनाव में शासन की गाइडलाइन का असर नजर नहीं आया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कोरोना संक्रमण पर रोकथाम के तमाम सरकारी दावे फेल हो गए। प्रत्याशियों ने सामाजिक दूरी और कोरोना गाइडलाइन का जमकर मखौल उड़ाया।
विज्ञापन

नामांकन के पहले विकास खंड कार्यालयों पर मेले सरीखा नजारा दिखाई दिया। समर्थकों के साथ प्रधानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के नामांकन करने के लिए दावेदार अपने वाहनों में सवार होकर ब्लॉक मुख्यालयों पर पहुंचे। यहां हालांकि गेटों पर हाथ सैनिटाइज कराने के साथ थर्मल स्कैनर से तापमान मापा जा रहा था। हालांकि अंदर पहुंचने पर न तो लाइनों में दो गज की दूरी बनवाई गई और न ही मास्क के लिए टोका। सरसावा में तो दावेदारों के नामांकन पत्र तैयार करने के लिए बैठे अधिवक्ता भी कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाह नजर आए। नकुड़ में तो बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों को देख कप्तान को खुद माइक लेकर लोगों को जागरूक करना पड़ा।
जमानत राशि जमा कराने की व्यवस्था कराई
नागल। विकासखंड कार्यालय में त्रिस्तरीय चुनाव की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे उप जिलाधिकारी राकेश कुमार एवं सीओ रजनीश उपाध्याय से जमानत राशि विकास खंड कार्यालय में जमा न कराने की व्यवस्था नहीं होने की शिकायत की। इस पर अफसरों ने तत्काल जिला गन्ना अधिकारी केएम त्रिपाठी से वार्ता करके पर्चा जमा होने वाली खिड़की पर जमानत रसीद काटने की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें