फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गुरु गोबिंद सिंह प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन

विज्ञापन
गोशाला रोड ​स्थित पंजाबी गुरुद्वारा से गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर निकले नगर कीर्
विज्ञापन
सहारनपुर। मोरगंज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन महानगर के विभिन्न मार्गों से निकला। जगह-जगह पर स्वागत हुआ।
विज्ञापन

नगर कीर्तन पंजाबी गुरुद्वारा गउशाला रोड से शुरू होकर मोरगंज, शहीद गंज, नेहरू मार्केट, घंटाघर, कुतुबशेर चौक होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्टाॅल लगाकर प्रसाद वितरित किया। यात्रा में सबसे आगे जीप पर नगाड़ा था, जो नगरवासियों को कीर्तन के आगमन की सूचना दे रहा था। इसके बाद घोड़ों पर सजे निहंग सिख, फौजी बैंड, छोटे बच्चे, पांच निशान साहिब, पंज प्यारे और पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश सुशोभित था।
प्रभात फेरी में जत्थे, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गुरु तेग बहादुर स्कूल, और गुरु नानक इंटर कॉलेज के छात्र शबद कीर्तन और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे। रणजीत अखाड़ा और बाहर से आए गतका पार्टी के बच्चों ने अपने कौशल का प्रदर्शन कर लोगों को निहाल किया। प्रधान सुजसबीर सिंह ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम पांच जनवरी को गुरुद्वारा साहिब एवं गुरमत समागम मैदान में होगा। इसमें बाहर से आए रागी जत्थे और प्रचारक कथा कीर्तन से संगत को निहाल करेगी। इस मौके पर प्रमिंद्र सिंह कोहली, अमनप्रीत सिंह, प्रभजोत सिंह, गुरविंद्र सिंह, जसवंत सिंह, सतविंद्र सिंह, दलजीत सिंह, हरेंद्र सिंह, तजिंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भक्ति और श्रद्धा के साथ हुआ मां शाकंभरी प्राकट्य महोत्सव
सहारनपुर। पुरानी मंडी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में भक्ति और श्रद्धा के साथ मां शाकंभरी प्राकट्य महोत्सव मनाया गया। पुष्प, शाक-सब्जी, ड्राई-फ्रूटस एवं विभिन्न प्रकार के मिष्ठान से शृंगार किया। मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई। इस मौके आचार्य पंडित प्रगीत कौशिक महाराज, प्रेरणा कौशिक, आरूज शर्मा, ऋतु मित्तल, रिद्धि वर्मा आदि रहे।

गोशाला रोड स्थित पंजाबी गुरुद्वारा से गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर निकले नगर कीर्

गोशाला रोड स्थित पंजाबी गुरुद्वारा से गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर निकले नगर कीर्

गोशाला रोड स्थित पंजाबी गुरुद्वारा से गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर निकले नगर कीर्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें