फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकों ने बरती लापरवाही, पुलिस ने काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में बाजारों में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। कई बाजारों में लोग शारीरिक दूरी का पालन करते हुए नजर नहीं आए। एसएसपी ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को घंटाघर, नेहरू मार्केट, चौक फव्वारा, शहीदगंज बाजार, मोरगंज बाजार, सब्जी मंडी, कोर्ट रोड, बाजोरिया रोड, हकीकतनगर, नुमाइश कैंप सहित अनेक बाजारों भारी भीड़ रही। वहीं, पुलिस ने मास्क न लगाने और गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 56 लोगों के चालान काटकर जुर्माना वसूला है। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा का कहना है कि कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें