फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का पर्व

विज्ञापन
गंगोह के सिल्वर ओक स्कूल में क्रिसमस ट्री के साथ बच्चे - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। शनिवार को स्कूलों में क्रिसमस का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सेंटा क्लॉज बने बच्चों ने अपने सहपाठियों को उपहार बांटे।
विज्ञापन

सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल में बोर्ड व क्रिसमस ट्री डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेंटा क्लॉज बने बच्चों ने छोटे बच्चों को उपहार बांटे तथा क्रिसमस की बधाई दी। निर्णायक मंडल द्वारा कक्षा 6 से 8 तक आयोजित बोर्ड डेकोरेशन में नालंदा हाउस को प्रथम, विक्रमादित्य को द्वितीय व अशोका हाउस को तृतीय स्थान दिया। कक्षा 9 से 12 तक आयोजित क्रिसमस ट्री डेकोरेशन में नालंदा हाउस प्रथम, विक्रमादित्य द्वितीय व मौर्य हाउस को तृतीय स्थान मिला। प्रबंध समिति के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, प्रबंधक आदेश गर्ग, प्रधानाचार्य भूपिंद्र सिंह ने बच्चों को पर्व की बधाई दी। प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में क्रिसमस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक हितेश मित्तल, प्रधानाचार्या शालू चौधरी, अमरीश चौधरी व अश्वनी शर्मा ने मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
नामदेव पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रजनी राजपूत ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। पंकज राजपूत, अरविंद शर्मा, सचिन शर्मा, राजेंद्र कुमार, पंकज कौशिक रहे। इसके अलावा रामकृष्ण मेहता इंटर कॉलेज में भी क्रिसमस डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के मदर लैंड पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर छात्र-छात्राओं ने सेंटा व परी की ड्रेस पहनकर भागेदारी की। प्रतियोगिता में पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाने वाले बच्चों को स्कूल प्रबंधक सत्य संयम भुर्यान ने सम्मानित किया। स्वेता भुर्यान, पूनम, मोनिका, आरफा, गीता, चंचल, संतोष, निशांत, डोली, प्रदीप, मनीषा, आजम आदि मौजूद रहे।

गंगोह के प्रभा ज्ञान स्कूल में सेंटा क्लाज के वेश में बच्चे- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें