फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में क्लोरीन गैस का रिसाव, हड़कंप

Thu, 02 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Women try to avoid chlorine gas. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर जिला अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही से कई मरीजों का जीवन एक बार फिर खतरे में पड़ गया। अस्पताल की आवासीय कॉलोनी के पास बृहस्पतिवार को दोबारा गैस रिसाव होने से वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


रिसाव से तीन मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दर्जनों मरीज और अस्पताल में रहने वाले लोग बेहोश हो गए। जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए भर्ती कराया गया। उधर, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल स्थिति पर काबू पाया। 

हादसा बृहस्पतिवार सुबह 7.30 बजे जिला अस्पताल में हुआ। टीबी सैनेट्रोरियम के पास पंप हाउस में रखे सिलेंडर से अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव होने लगा। इसकी वजह से आसपास मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों और मरीजों को सांस लेने में परेशानी हुई।
विज्ञापन


गैस का रिसाव धीरे-धीरे पूरे अस्पताल में फैल गया। चंद मिनटों में ही अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। आवासीय कॉलोनी में रहने वाले लोगों और मरीजों ने भागकर जान बचाई।

फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन जब तक पंप के पास बंधे तीन मवेशियों की मौत हो चुकी थी। कई स्वास्थ्य कर्मी और मरीज बेहोश हो गए थे। जिनको अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिया गया। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इमरजेंसी वार्ड में भर्ती होने वालों में सुनील (43), प्रदीप (50), रविंद्र शर्मा (60), ओमपाल (48) और सोनू (19) शामिल है। हादसे की सूचना पर सीएमएस डा. आशा शर्मा मौके पर पहुंची। उन्होंने स्थिति का जायजा लेना चाहा तो स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों ने उनका घेराव कर रोष जताया। 
बेड छोड़कर खुले में दौड़े मरीज 
सहारनपुर। जिला अस्पताल में गैस रिसाव की सूचना पर मरीज बेड छोड़कर भागने लगे। आवासीय कालोनी में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मी से लेकर महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाएं बेचैन हो उठी। ज्यादातर मरीज आनन-फानन में बेड छोड़कर बाहर आ गए। 
 
घंटों तक दहशत में रहा माहौल 
सहारनपुर। अस्पताल में गैस का रिसाव होने के बाद घंटों तक दहशत का माहौल बना रहा। गैस के भरने से जच्चा बच्चा वार्ड, महिला वार्ड, बर्न वार्ड में मौजूद मरीजों का दम घुटने लगा। मरीज और तीमारदार जब तक कुछ समझ पाते जब तक गैस पूरे वार्ड, गैलरी और दूसरे कमरों में फैल चुकी थी। मौके पर पहुंचे कई चिकित्सक भी गैस से परेशान हो गए। 
 
प्रकरण की जांच के आदेश 
पिछली बार हुई गैस रिसाव के बाद सिलेंडर से सारी गैस खाली करा ली गई थी लेकिन उसमें थोड़ी गैस बचने के कारण यह हादसा हुआ है। स्टार पेपर मिल्स के विशेषज्ञों की टीम बुलाकर केमिकल के माध्यम से गैस को नष्ट करा दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं।  
विज्ञापन

- डा. आशा शर्मा, सीएमएस  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें