फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझे से युवक जख्मी

Thu, 04 Feb 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चाइनीज मांझे का कहर अब तक कम नहीं हुआ है। बसंत पंचमी से पहले पतंगबाजों को यह खतरनाक मांझा अब भी दिया जा रहा है। इसके चलते ही मंगलवार को एक बार फिर चाइनीज मांझे से हादसा हो गया। इस बार इसका शिकार बना नदीम कालोनी निवासी युवक फैजान।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह दस बजे बाइक से फैजान नूरबस्ती की ओर जा रहा था। रास्ते में एक पतंग का चाइनीज मांझा उससे लिपट गया। मांझे की तेज धार से उसकी गर्दन और हाथ जख्मी हो गया। बाद में उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाना पड़ा।

इस घटना के बाद नदीम कालोनी निवासी राशिद अंसारी, अखलाक साबरी, रईस अहमद, सरफराज सहित अन्य लोग सिटी मजिस्ट्रेट आरके गुप्ता से मिले। उन्होंने बताया कि चाइनीज मांझे से शहर में अब तक दर्जनों लोग जख्मी हो चुके हैं, जबकि दो साल पहले एक मौत भी हो चुकी है। पिछले दिनों मंडी पुलिस ने छापे मारकर डेढ़ लाख से भी अधिक कीमत का मांझा पकड़ा था।
विज्ञापन


उधर, हिंदू एकता युवा समिति की नवाब गंज में हुई बैठक में भी चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद इसकी बिक्री पर रोष जाहिर किया गया। अध्यक्ष शिव कुमार कोरी, संदीप, सोनू, राजन, नरेंद्र, राजेश, विष्णु, गौतम, सुरेंद्र, कुलदीप, अशोक कुमार, अनिल कुमार, राजकुमार, अजय आदि ने सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग कराकर चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने और विक्रेताओं पर कार्रवाई की मांग की।

चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक
सिटी मजिस्ट्रेट आरके गुप्ता ने शहर के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अपने क्षेत्रों में मानव जीवन के लिए खतरनाक चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाएं। बसंत पंचमी के आगमन को देखते हुए नियमित जांच की जाए।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें