फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागेदारी कर दिखाई प्रदर्शन

विज्ञापन
गंगोह के जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में छात्रा ज्योति को प्रधानाचार्य की कुर्सी पर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह/छुटमलपुर/नानौता (सहारनपुर)। जिले के देहात में शनिवार को प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रुप में मनाया। इसमें बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागेदारी कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गंगोह के जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक दिन के लिए कक्षा-12 की छात्रा कुमारी ज्योति ने प्रधानाचार्य के रूप में काम किया। कृष्णा ने उप प्रधानाचार्य, आदित्य शर्मा ने अनुशासन प्रमुख और आयुष सैनी, अतुल, प्रियांशी, आर्यन, अंकुर, कार्तिक, तन्नु, गरिमा, सुमैय्या, अभिषेक, विनय, कशिश, सृष्टि, जिया, श्रेया, अर्पित, लविश, रिया, अदनान, आरजू, तुषार, विधि, रेशु, कृष, कुश, नैना, श्वेता, अलवीरा, दिव्या ने प्रवक्ता और सहायक अध्यापक का कार्य भार संभाला। ज्योति को विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभम गुप्ता, उप प्रधानाचार्य नंद किशोर शर्मा, आचार्य अर्चना शर्मा, नवीन सैनी, संदीप सैनी, अजय शर्मा, राहुल अग्रवाल, दीपक शर्मा आदि ने प्रधानाचार्या पद का कार्य भार ग्रहण करा कर कुर्सी पर बैठाया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष उमेश गोयल, प्रबंधक नीरज अग्रवाल आदि रहे।
छुटमलपुर के प्राथमिक स्कूल संख्या दो में प्रधानाध्यापक कर्ण सिंह और सहायक अध्यापक अंजलि आर्य ने बच्चों को बाल दिवस का महत्व बताया। समद, अहतेशाम, सायरा, सानिया, सना, अफजल, साहिब, मोनी, अंकित, शिवा, नव्या, सर्बिया, मंतशा, शाहबाज, फलक, मोहम्मद शान, असद, रिजा, अदीबा, जैद, जुनैद, जोया, महरीन, आफरीन, अल्फशा, सैफ आदि ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन

नानौता के जनता मान्टेसरी जूनियर हाई स्कूल में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक कलाकृतियां बनाकर मन मोह लिया। प्रधानाचार्य रामभूल सिंह, गरिमा पुंडीर, संदीप कुमार, रविशा, कोमल, चित्रा, यंशविका, नीलम, वसिका, नसरीन, शबनम, वर्णिका, राधा देशराज, मोनू तथा गौरव रहे।

नानौता के जनता मॉन्टेसरी स्कूल में चित्र बनाते बच्चें- फोटो : SAHARANPUR

बाल दिवस पर बनाए गए चित्रों के साथ बच्चें- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें