फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की प्रेरणा से बच्चे गढ़ रहे सफलता के आयाम

विज्ञापन
अमन गोयल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पिता कभी सख्त अभिभावक के रुप में दिखाई दिए तो कभी दोस्त बनकर समस्याओं को बांटा। मुश्किल घड़ी में हिम्मत बंधाई और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पिता की मेहनत के बूते बेटे और बेटियां सफलता के नए आयाम गढ़ रहे हैं। फादर्स डे पर ऐसे ही कुछ बेटों और बेटियों के पिता की दास्तां जो समाज में औरों के लिए प्रेरणा श्रोत बने हैं।
विज्ञापन

दो बेटे बने चिकित्सक, बेटी कर रही एलएलएम
गंगोह के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र कुमार के दोनों बेटों ने अपने पिता से प्रेरणा लेते हुए चिकित्सा के क्षेत्र को चुना। उनके बडे़ बेटे विभोर दक्ष ने रुहेलखंड बरेली से एमबीबीएस किया। छोटे बेटे सार्थक दक्ष ने गुरुराम राय मेडिकल कालेज देहरादून से एमबीबीएस करने के बाद अब वह एमडी कर रहे हैं। बेटी शिवांगी प्रजेश भी बीकॉम, एमबीए और लॉ करने के उपरांत अब एलएलएम कर रही है। विभोर, सार्थक और शिवांगी का कहना है कि वे अपने पिता की प्रेरणा से ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं। पिता ने हमेशा मुश्किल वक्त में उन्हें सहारा दिया और निराशा से दौर से निकाल कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
पिता की प्रेरणा से बेटा- बेटी बने चिकित्सक
गंगोह निवासी चिकित्सक दंपती डॉ. एसआर सैनी और डॉ. बीना सैनी की पुत्री अनिका सैनी ने इसी साल मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एमबीबीएस किया है। उनके बेटे डॉ. अपूर्व सैनी ने भी नीट पीजी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एमडी में प्रवेश लिया है। अनिका और अपूर्व कहते हैं कि उन्हें चिकित्सक बनने की प्रेरणा अपने पिता से ही मिली है। उनके पिता ने उनकी हर छोटी छोटी जरूरतों का ध्यान तो रखा ही साथ ही हमेशा भावनात्मक रूप से भी उनके साथ खड़े रहे। यही वजह रही कि वे अपनी मंजिल तक आसानी से पहुंच गए।
विज्ञापन

किरयाना व्यापारी ने बेटे को बनाया डॉक्टर
गंगोह निवासी किरयाना व्यापारी अजय गर्ग के बेटे ऋषभ गर्ग ने नीट परीक्षा पास कर एमबीबीएस किया और अब वह एमडी कर रहे हैं। ऋषभ गर्ग ने बताया कि उनके पिता ने विपरीत परिस्थितियों में भी उनकी पढ़ाई जारी रखी। उन्हें कभी कोई कमी नहीं होने दी। पिता की प्रेरणा और सहयोग के बिना वह कभी एमबीबीएस नहीं कर पाते। अजय गर्ग अपनी बेटियों को भी उच्च शिक्षा दिलाई। बेटी राधिका और लविका भी उच्च शिक्षा ग्रहण कर आज अच्छी जॉब कर रही है।
पिता के मार्गदर्शन से बेटी बनी जज
बड़गांव। गांव बड़ूली माजरा निवासी किसान साधू सिंह ने बताया कि उनके बड़े बेटे अशोक कुमार सिंह आजमगढ़ में जिला जज के पद पर तैनात हैं। उनकी प्रेरणा और आशीर्वाद से ही उनकी पौत्री अदिति सिंह ने भी वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर 132 वीं रैंक हासिल करके अपने जिले सहारनपुर का नाम रोशन किया था। अदिति सिंह बताती है पिताजी समय-समय पर उसका हौसला बढ़ाते रहे। स्कूल से लेकर लॉ की पढ़ाई तक पिता ने एक मार्गदर्शक की तरह उसका साथ दिया। अदिति वर्तमान में दिल्ली में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत है।
पिता ने सिलाई कर बेटे को विदेश से कराई पीएचडी
देवबंद। तल्हेड़ी बुजुर्ग गांव निवासी पंकज ने आईआईटी बांबे से एमएससी फिजिक्स एंड एमटेक नैनो टेक्नोलॉजी में स्पेशलाइजेशन किया है। इसके बाद इटली के सर्वोच्च विश्वविद्यालय पॉलिटेक्निको डी मिलानो से पीएचडी कर रहे हैं। पंकज बताते हैं कि पिता राजकुमार की मेहनत के बूते ही वह विदेश में शिक्षा पाने का अपना सपना पूरा कर सका है। उसने बताया कि पिता ने उसे बड़ी कठिनाइयों से पाला है। पहले सिलाई का काम और फिर दूध बेच कर उसकी शिक्षा दीक्षा का खर्च उठाया। उसका कहना है कि यदि पिता जीतोड़ मेहनत ना करते तो वह आज इस मुकाम पर नहीं होता।
फैक्टरी में काम कर बेटों को बनाया काबिल
छुटमलपुर निवासी अमन गोयल का रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट पद और उसके भाई अनंत गोयल का विद्युत विभाग में अकाउंटेंट पद पर चयन हुआ है। अमन गोयल इससे पहले नैनीताल बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम कर चुके हैं। गत मार्च में रिजर्व बैंक में चयन होने के बाद उन्होंने नैनीताल बैंक से इस्तीफा दे दिया था। दोनों भाई अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दिवंगत पिता प्रदीप गोयल को देते हैं। प्रदीप गोयल ने फैक्टरी में नौकरी करके अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाई और उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया।

अनन्त गोयल- फोटो : SAHARANPUR

पंकज कुमार- फोटो : SAHARANPUR

अदिति सिंह- फोटो : SAHARANPUR

अपने दोनो बेटों तथा बेटी के साथ गंगोह निवासी चिकित्सक सुरेंद्र कुमार- फोटो : SAHARANPUR

डॉ ऋषभ गर्ग- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह निवासी डॉ एसआर सैनी अपने बेटे डॉ अपूर्व सैनी और बेटी डॉ अनिका सैनी के साथ- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें