फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को भी चपेट में ले रहा कोरोना संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बड़ों की लापरवाही के कारण अब नौनिहाल भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। ऐसे में बड़ों को सावधान हो जाने की जरूरत है। जनपद में बीते 12 दिन में कुल 1938 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें 12 वर्ष तक के बच्चों की संख्या 74 है। सोमवार को संक्रमितों की सूची में सात साल का एक, 10 साल के दो, 14 साल के दो तथा 16 साल की उम्र के चार शामिल हैं।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. सतीश कुमार का मानना है कि बच्चे नासमझ होते हैं, मगर बड़ों को कोरोना से बचाव के सभी तरीके पता हैं। ऐसे में यदि बच्चे संक्रमित हो रहे हैं, तो इसके लिए बड़े ही जिम्मेदार हैं। उनका मानना है कि बच्चे दो तरह से संक्रमित हो रहे हैं। पहला कारण घर के बड़ों का बच्चों के संपर्क में आते समय सावधानी न बरतना और दूसरा घर से बाहर निकलने पर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करना। इन दोनों ही स्थितियों के लिए बड़े ही जिम्मेदार हैं।
30 से 50 उम्र के बीच वाले ज्यादा संक्रमित
सहारनपुर जिले में बीते वर्ष अप्रैल से अब तक 13 हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से 138 लोगों की जान चली गई। गनीमत है कि इनमें एक भी बच्चा शामिल नहीं है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि लापरवाही बरती जाए। वहीं, संक्रमितों में सबसे ज्यादा संख्या 30 से 50 के बीच की उम्र वालों की है। हर दिन इसी उम्र वाले लोग ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन

बीते 12 दिन के आंकड़े
तिथि अप्रैल ---- कुल संक्रमित --- संक्रमित बच्चे
19 -------- 264 ------------- 03
18-------- 263 -------------- 15
17--------- 310 -------------- 11
16--------- 133 -------------- 06
15--------- 158 -------------- 03
14--------- 115-------------- 08
13--------- 157--------------05
12--------- 133--------------01
11--------- 148--------------05
10--------- 76---------------06
09--------- 53---------------01
08--------- 128-------------10
कोरोना से बचाव के लिए शासन और प्रशासन विभिन्न माध्यमों से लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। हालांकि अब भी कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बड़ों के संपर्क में आने से बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं। इसलिए लोगों को सचेत हो जाना चाहिए।-डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें