फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने हाथों पर मेहंदी लगा किया वोट बनवाने के लिए प्रेरित

विज्ञापन
बच्चों द्वारा हाथों पर रचाई गई मेहंदी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर दो में शिक्षिका अंजली आर्य ने मतदाता जागरूकता विशेष अभियान के चौथे चरण के पूर्व दिवस पर विद्यालय में बच्चों के हाथ में मेहंदी लगा कर वोट बनवाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चों को बताया गया कि वे सभी अपने अभिभावकों को वोट बनवाने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि वोट देना हमारा अधिकार है और मतदाता पहचान पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी है जिसकी हमें आवश्यकता रहती है। बिना मतदाता पहचान पत्र के हम वोट नहीं डाल सकते। घर के वे सदस्य जो 18 वर्ष के हो चुके हैं वे अवश्य ही अपना पहचान पत्र बनवा लें। शिक्षामित्र बीएलओ कमलेश कुमारी द्वारा बच्चों को बताया गया कि मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कल (आज) चौथे चरण में भी पहचान पत्र बनाए जाएंगे। अत: सभी इस हेतु जागरूक हों। घर घर जाकर भी इस संदर्भ में सभी को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रधानाध्यापक करण सिंह द्वारा सरकार द्वारा इस विशेष अभियान को गंभीरता से लें। इस दौरान सानिया, अफिया, जोया, शिफा, असद आदि बच्चों ने मेहंदी रचा कर अभिभावकों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें