फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के काटने से सोते वक्त बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। सुबह सवेरे घर के अंदर कमरे में सो रहे आठ वर्षीय बालक के ऊपर कड़ियों से गिरे सांप ने उसे डस लिया। इससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम भारी दीनदारपुर निवासी नाथीराम का पुत्र अर्ब (8) सुबह करीब चार बजे अपने कमरे में चारपाई पर सो रहा था। इसी बीच कड़ियों की छत से सांप उसके ऊपर गिर गया। सांप ने बालक को आंख के पास डस लिया। जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच बालक की चीख सुनकर पास सो रहे नाथीराम व अन्य परिजनों की आंख खुली तो बालक की चारपाई पर सांप को रेंगते देख दंग रह गए। नाथीराम व अन्य परिजनों ने सांप को मार दिया। परिजनों द्वारा गांव में निजी चिकित्सक को बुलाकर दिखाया तो चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें