कुपोषण के खात्मे को लेकर दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम दौरान जिला कार्?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कुपोषण के खात्मे को लेकर बाल विकास विभाग ने कवायद तेज कर दी। इसके तहत सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों के बाल विकास परियोजना अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। ताकि वह सुपरवाइजरों और आंगनबाड़ियों के माध्यम से कुपोषण के प्रति लोगों को जागरूक करें।
दिल्ली रोड पर स्थित एक सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के बाल विकास परियोजना अधिकारी शामिल हुए। तीनों जनपदों की जिला कार्यक्रम अधिकारियों ने उन्हें प्रशिक्षण दिया। उन्हें बताया कि किस तरह पीली और लाल श्रेणी में आने वाले शिशुओं की पहचान कर उनके अभिभावकों को कुपोषण के खात्मे के प्रति जागरूक किया जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी सहारनपुर आशा त्रिपाठी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों और गांव-गांव जाकर लोगों को कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। लोगों को बताया जाएगा कि बच्चे को कुपोषण से बाहर लाने के लिए उन्हें कौन-कौन से पौष्टिक आहार दें। उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना अधिकारी मुख्य सेविकाओं को प्रशिक्षण देंगे और मुख्य सेविकाएं आंगनबाड़ियों को प्रशिक्षण देंगी। ताकि लोगों को कुपोषण खात्मे के प्रति पूरी तरह जागरूक किया जाए। कार्यक्रम में कमजोर बच्चों की पहचान और उनकी मृत्यु दर में कमी लाए जाने के उपाय बताए।
इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी शामली वानी सिंह वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुजफ्फरनगर संतोष श्रीवास्तव, सीडीपीओ रेखा, गीता, अनीता सोनकर आदि मौजूद रही।