फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पहलें दिन रहा सहारनपुर का दबदबा

विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित 23वीं अंतर जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाडी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस लाइन के परेड मैदान में मेरठ जोन की 23 वीं अंतर जनपदीय तीन दिवसीय पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता -2019 का शुभारंभ हुआ। पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं में सहारनपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में मेरठ जोन की आठ टीमों के 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुषों की आठ सौ मीटर दौड़ में सहारनपुर के निशांत प्रथम और मुजफ्फरनगर के गौरव राठी द्वितीय रहे। ऊंची कूद में सहारनपुर के साहिल प्रथम और बुलंदशहर के जयदेव द्वितीय, त्रिकूद में गाजियाबाद के इमरान सलमानी प्रथम और शामली के अनुज द्वितीय, शॉटपुट में सहारनपुर के भूपेंद्र प्रथम और गाजियाबाद के सचिन दूसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग की प्रतियोगितां में शॉट पुट में गौतमबुद्धनगर की कल्पना प्रथम और हापुड़ की रीनू द्वितीय, 3000 मीटर दौड़ में सहारनपुर की सरिता शर्मा प्रथम और गौतमबुद्धनगर की सोनिया राठौर द्वितीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में मेरठ की मीना प्रथम और ऋतु द्वितीय रहीं। डिस्कस थ्रो में गौतमबुद्धनगर की कल्पना प्रथम, हापुड़ की रीनू रानी द्वितीय रही। लंबी कूद में मेरठ की संध्या प्रथम और गौतमबुद्धनगर की अंजलि द्वितीय रहीं। ऊंची कूद में मेरठ की मेघा सिरोही प्रथम और हापुड़ की मोहिनी द्वितीय रही। 400 मीटर बाधा दौड़ में मेरठ की कुसुमलता प्रथम और हापुड़ की दीपिका द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

इससे पहले बतौर मुख्य अतिथि एसएसपी दिनेश कुमार ने मार्च पास्ट के बाद 23 वीं अंतर जनपदीय तीन दिवसीय पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़ कर किया। प्रतियोगिता में मेरठ जोन की नौ जनपदों की टीमों में से जनपद बागपत की टीम ने भाग नहीं लिया। प्रतियोगिता में आठ जनपदों की टीमों के 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। निर्णायक मंडल में एथलेटिक कोच यशपाल सिंह पुंडीर, ईश्वर पाल सिंह मुखिया, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, बाबूराम सैनी, रामशरण, राकेश कुमार, मुस्तकीम अंसारी, प्रवीण कुमार, पोपिन कुमार, रविकांत धीमान, मुस्कान, सपना, कुमारी ज्योति रहे। संचालन सुभाष पांचाल अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल प्रशिक्षक और स्पोर्ट्स प्रभारी, मेरठ जोन ने किया। इस मौके पर एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, एसपी यातायात अपर्णा गुप्ता, सीओ अर्पित विजयवर्गीय, मुकेश चंद्र मिश्रा, रजनीश कुमार उपाध्याय, चोब सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।

पुलिस लाइन में आयोजित 23वीं अंतर जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उंची कूद लगाता खिलाडी- फोटो : SAHARANPUR

पुलिस लाइन में आयोजित 23वीं अंतर जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिला पुलिस खिलाडी- फोटो : SAHARANPUR

पुलिस लाइन में आयोजित 23वीं अंतर जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आनंद लेते पुलिस अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

पुलिस लाइन में आयोजित 23वीं अंतर जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में का शुभारंभ करते एसएसपी दिनेश क?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें